मुख्य समाचार
टॉप न्यूज़
आपका शहर
देश समाचार देश समाचार
मनोरंजन मनोरंजन
अपना बिहार अपना बिहार
सोशल सोशल
खेल जगत खेल जगत
बिजनेस न्यूज बिजनेस न्यूज
शिक्षा-रोजगार शिक्षा-रोजगार
वैश्विक समाचार वैश्विक समाचार
अध्यात्म अध्यात्म
व्यक्ति विशेष व्यक्ति विशेष
कहानी
संपादकीय
ArariaArwalAurangabadBankaBegusaraiBhagalpurBhojpurBuxarDarbhangaEast ChamparanGayaGopalganjJamuiJehanabadKaimurKatiharKhagariaKishanganjLakhisaraiMadhepuraMadhubaniMungerMuzaffarpurNalandaNawadaPatnaPurniaRohtasSaharsaSamastipurSaranSheikhpuraSheoharSitamarhiSiwanSupaulVaishaliWest Champaran

Bihar Election 2025: पटना में 48 लाख+ वोटरों के लिए 5665 बूथ तैयार, इस विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र

Bihar Election 2025: पटना में 48 लाख+ वोटरों के लिए 5665 बूथ तैयार, इस विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र

पटना। जिले में कुल 48 लाख 21 हजार 184 मतदाताओं के लिए 2981 भवनों में 5665 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सर्वाधिक मतदाता के कारण सबसे अधिक 501 मतदान केंद्र दीघा विधानसभा क्षेत्र में हैं।

वहीं, जिले में सबसे कम मतदान केंद्र मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम मतदाता पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं। बताते चलें कि निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को लंबी कतार नहीं लगानी पड़े, इसलिए इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में बूथों की संख्या बढ़ाई है।

 

आयोग का निर्देश है कि किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। पहले यह संख्या 1500 थी। चुनाव पदाधिकारियों के अनुसार पालीगंज व मोकामा विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या में कुछ सौ का ही अंतर है।

लेकिन मोकामा की ग्रामीण व अर्द्ध-शहरी प्रकृति के कारण वहां मतदान केंद्रों की संख्या कम है। यह व्यवस्था मतदाताओं को आरामदायक व सुगम मतदान का अनुभव प्रदान करने की गई है।

 

बताते चलें कि जिले की 14 विधानसभा सीटों पर स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त मतदान कराने के लिए 5665 मतदान केंद्रों को 563 सेक्टर में बांटा गया है। सभी 563 सेक्टर के लिए प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सामान्यत: 10 मतदान केंद्रों पर एक सेक्टर पदाधिकारी तैनात किया गया है। ये सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति तिथि से निर्वाचन परिणाम घोषित होने तक केंद्रीय निर्वाचन आयोग के नियंत्रण में कार्य करेंगे।

 

इनकी प्रतिनियुक्ति इस प्रकार की गई है कि एक से दो घंटे में सभी मतदान केंद्रों तक पहुंच सकें। मतदान के दिन कम से कम सात दिन पूर्व उन्हें विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्ति प्रदत्त की जाएगी।

विधानसभा वार जिले में मतदान केंद्र 

 

 

विधानसभाशहरी क्षेत्र में मतदान केंद्रग्रामीण क्षेत्र में मतदान केंद्र
मोकामा54288
बाढ़51298
बख्तियारपुर54297
दीघा48912
बांकीपुर42200
कुम्हरार43500
पटनासाहिब40500
फतुहा49301
दानापुर280129
मनेर78328
फुलवारी184275
मसौढ़ी75368
पालीगंज33336
बिक्रम46378

🔗 इस खबर को शेयर करें: