मुख्य समाचार
टॉप न्यूज़
आपका शहर
देश समाचार देश समाचार
मनोरंजन मनोरंजन
अपना बिहार अपना बिहार
सोशल सोशल
खेल जगत खेल जगत
बिजनेस न्यूज बिजनेस न्यूज
शिक्षा-रोजगार शिक्षा-रोजगार
वैश्विक समाचार वैश्विक समाचार
अध्यात्म अध्यात्म
व्यक्ति विशेष व्यक्ति विशेष
कहानी
संपादकीय
ArariaArwalAurangabadBankaBegusaraiBhagalpurBhojpurBuxarDarbhangaEast ChamparanGayaGopalganjJamuiJehanabadKaimurKatiharKhagariaKishanganjLakhisaraiMadhepuraMadhubaniMungerMuzaffarpurNalandaNawadaPatnaPurniaRohtasSaharsaSamastipurSaranSheikhpuraSheoharSitamarhiSiwanSupaulVaishaliWest Champaran

भारत पहुंचे पुतिन, PM मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत; गले मिलकर जताई मित्रता, दोनों एक ही गाड़ी में हुए रवाना

भारत पहुंचे पुतिन, PM मोदी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत; गले मिलकर जताई मित्रता, दोनों एक ही गाड़ी में हुए रवाना

नई दिल्ली: भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी का एक और मजबूत संदेश देते हुए मंगलवार देर शाम रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया। पुतिन के आगमन पर रेड कार्पेट बिछाया गया और दोनों नेताओं ने गले मिलकर अपनी पुरानी मित्रता का विशेष संदेश दिया।

PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, औपचारिक स्वागत के बाद एक ही गाड़ी में रवाना हुए, जिसे कूटनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच आज द्विपक्षीय मुद्दों, रक्षा सहयोग, ऊर्जा साझेदारी और वैश्विक मामलों पर विस्तार से चर्चा होगी।

पुतिन की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब दुनिया में बड़े भू-राजनीतिक बदलाव हो रहे हैं, और इस मुलाकात को भारत-रूस संबंधों को नई दिशा देने की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

दोनों नेता आज शाम औपचारिक शिखर वार्ता में शामिल होंगे, जिसके बाद कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद है।

🔗 इस खबर को शेयर करें: