मुख्य समाचार
टॉप न्यूज़
आपका शहर
देश समाचार देश समाचार
मनोरंजन मनोरंजन
अपना बिहार अपना बिहार
सोशल सोशल
खेल जगत खेल जगत
बिजनेस न्यूज बिजनेस न्यूज
शिक्षा-रोजगार शिक्षा-रोजगार
वैश्विक समाचार वैश्विक समाचार
अध्यात्म अध्यात्म
व्यक्ति विशेष व्यक्ति विशेष
कहानी
संपादकीय
ArariaArwalAurangabadBankaBegusaraiBhagalpurBhojpurBuxarDarbhangaEast ChamparanGayaGopalganjJamuiJehanabadKaimurKatiharKhagariaKishanganjLakhisaraiMadhepuraMadhubaniMungerMuzaffarpurNalandaNawadaPatnaPurniaRohtasSaharsaSamastipurSaranSheikhpuraSheoharSitamarhiSiwanSupaulVaishaliWest Champaran

ऐतिहासिक मुलाकात: हुसैनिया पैलेस में पीएम मोदी से मिले पैगंबर मोहम्मद के 41वें वंशज किंग अब्दुल्ला

अम्मान (जॉर्डन): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन की राजधानी अम्मान स्थित ऐतिहासिक हुसैनिया पैलेस में जॉर्डन के सम्राट किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल-हुसैन से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात न केवल कूटनीतिक दृष्टि से अहम रही, बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण भी चर्चा में है। किंग अब्दुल्ला को इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का 41वां वंशज माना जाता है।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जॉर्डन द्विपक्षीय संबंधों, पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति, आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति और क्षेत्रीय शांति पर गहन चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और जॉर्डन के बीच ऐतिहासिक मित्रता को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत मध्य पूर्व में शांति, स्थिरता और संवाद का समर्थक रहा है। वहीं किंग अब्दुल्ला ने भारत की वैश्विक भूमिका और विकास यात्रा की सराहना की। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा सहयोग, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बैठक भारत की संतुलित और दूरदर्शी विदेश नीति को दर्शाती है।